रिपोर्ट : बीके सिंह
लखीमपुर खीरी अंदेश नगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर केंद्रीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र अंदेशनगर लखीमपुर खीरी के प्रभारी ई॰ पवन कुमार के नेतृत्व मे प्रक्षेत्र के सभी कर्मचारी ने अपने दिन की शुरुवात योग से किया भारत एवम सम्पूर्ण विश्व मे योग के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है | इस अवसर पर प्रक्षेत्र के प्रभारी ई॰ पवन कुमार ने योग को अपने दिनचर्या मे शामिल कर “करे योग रहे निरोग” का मंत्र दिया और योग से शारीरिक एवम मानसिक स्वास्थ्य , तनाव से मुक्ति आदि लाभ के बारे मे लोगो को बताया |
योग के उपरांत सभी कर्मचारियो ने वृक्षारोपण आयोजन “ एक पेड़ माँ के नाम “ के तहत प्रक्षेत्र मे वृहद वृक्षारोपण किया इस मौके पर प्रभारी महोदय ने सभी कर्मचारियो से वृक्ष की देखभाल व अपने जीवन मे ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने के लिए लोगो को प्रेरित किया और आयोजन की सफलता के लिए सभी कर्मचारियो की सराहना की |
