रिपोर्ट : रंजना तिवारी
देवरिया: भाटपार रानी तहसील के बनकटा थाना क्षेत्र स्थित श्री राम जानकी मंदिर, सोहनपुर के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा नेता गुड्डन कुशवाहा और विशिष्ट अतिथि भाजपा बनकटा मंडल अध्यक्ष सीमा कुशवाहा उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और उपस्थित ग्रामीणों ने योगाभ्यास किया। योग के माध्यम से निरोग रहने की सलाह देते हुए सभी से इसे दैनिक जीवन में अपनाने का आग्रह किया गया। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने योग को जन-जन तक पहुंचाने और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम में कपाल भांति, अनुलोम-विलोम, चक्रासन, वज्रासन, भुजंगासन, सूर्य नमस्कार जैसे योगासनों का अभ्यास कराया गया। आसपास के ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में भाजपा कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर जय प्रकाश तिवारी, गुड्डू गोस्वामी, विनोद सिंह बघेल, बादल सिंह, प्रतीक सिंह, विनोद प्रसाद, नीरज जायसवाल, सद्दाम हुसैन, मनोज कुशवाहा, चन्दन सिंह, शशिकांत यादव, अभिषेक प्रसाद, शकीला खातून, आरती देवी, सुनीता देवी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
अंत में, भाजपा मंडल अध्यक्ष सीमा कुशवाहा ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
