रिपोर्ट : रंजना तिवारी
मगहरा/देवरिया। देवरिया के मगहरा में भाजपा किसान मोर्चा ने पंचायत भवन में "एक राष्ट्र एक चुनाव" विषय पर जनजागरूकता के लिए किसान चौपाल का आयोजन किया। मुख्य अतिथि जयनाथ कुशवाहा ने कहा कि एक साथ चुनाव से प्रशासनिक व आर्थिक दक्षता बढ़ेगी, विकास कार्यों में निरंतरता आएगी और राजनीतिक स्थिरता सुनिश्चित होगी। उन्होंने बार-बार होने वाले चुनावों को राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय अखंडता के लिए हानिकारक बताते हुए इसे जन आंदोलन बनाने की जरूरत पर बल दिया।
जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा पवन कुमार मिश्र ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होने से खर्च में कमी आएगी और नीतिगत निर्णयों में स्थिरता बनी रहेगी। उन्होंने बार-बार के चुनावों से सरकारी कार्यों में बाधा और विकास की गति प्रभावित होने की बात कही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रधानाचार्य रामानंद पासवान ने इसे राष्ट्रीय अखंडता के लिए जरूरी बताते हुए कहा कि बड़ी आबादी को बार-बार चुनाव में नहीं झोंका जा सकता। मण्डल अध्यक्ष अशोक तिवारी ने बताया कि देश का शिक्षा बजट का आधा हिस्सा चुनावों में खर्च हो जाता है।
कार्यक्रम को जिला मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स, रविशंकर मिश्र सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश नेता, विकास चौहान, दीपक श्रीवास्तव, चंदन पाण्डेय, पुरुषोत्तम दूबे, गोविन्द, मुकेश राय, सुमन्त चतुर्वेदी, सुशील सिंह, दिनेश गुप्ता, वशिष्ठ ठाकुर, श्रीराम सिंह, श्यामदेव यादव आदि उपस्थित रहे।
