रिपोर्ट : विद्यानंद
गोरखपुर : जनपद गोरखपुर के थाना झंगहा क्षेत्र के ग्राम हरैया मन्नर टोला निवासी मेघु निषाद (65 वर्ष), पुत्र पलई निषाद, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेघु निषाद 24 जून 2025 को सुबह 6:00 बजे किसी काम से घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों की चिंता तब बढ़ गई, जब 25 जून 2025 को सुबह 8:00 बजे सूचना मिली कि मझना नाले में एक अज्ञात शव मिला है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान मेघु निषाद के रूप में की। मेघु निषाद के दो पुत्र और चार पुत्रियों का विवाह हो चुका है। स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, और मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल है, और परिजनों ने शीघ्र जांच की मांग की है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
