रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। उत्तर प्रदेश मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवकों ने आधार कार्ड संशोधन के बहाने किशोरी को बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन बुलाया। वहां उसे नशीला पदार्थ मिला कोल्ड ड्रिंक पिलाया गया।
आरोपियों ने पहले किशोरी को मुजफ्फरपुर बिहार ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसे मुंबई के कल्याण रेलवे स्टेशन के पास एक सुनसान मकान में ले जाकर फिर दुष्कर्म किया।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गुरुवार को मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी संदीप राजभर और उसके मामा के बेटे छोटेलाल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना 17 मार्च 2025 की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
