रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। उत्तर प्रदेश मऊ के घोसी लोकसभा से सांसद राजीव राय की अगुवाई में सपा का एक प्रतिनिधि मंडल डीएम मऊ प्रवीण मिश्रा से मिला। मधुबन एसडीएम के खिलाफ डीएम को शिकायत की। सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजेंद्र मिश्र भी उनके साथ थे।
शिकायत में कहा गया है कि 3 जून को दोपहर में राजेंद्र मिश्र पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मधुबन एसडीएम से मिलने गए थे। वे तहसील में हो रहे भ्रष्टाचार और एक लेखपाल की शिकायत करना चाहते थे। लेकिन एसडीएम ने उन्हें गुंडा और दलाल कह दिया। प्रमुख सचिव को संबोधित ज्ञापन दिया
शिकायत के मुताबिक, एसडीएम ने चैंबर से बाहर आकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी अपशब्द कहे और अपमानित किया। इससे सपा कार्यकर्ता दुखी हैं। उन्होंने प्रमुख सचिव राजस्व को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा है।
राजेंद्र मिश्र 2012 और 2017 में सपा के विधानसभा प्रत्याशी रह चुके हैं। वर्तमान में वे पार्टी कार्यकर्ता के रूप में जनता की समस्याओं को शासन तक पहुंचाते हैं। डीएम प्रवीण मिश्र ने ज्ञापन लेकर मामले की जाँच एवं समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।

