मुरली मनोहर पांडेय
बदायूं: फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक अश्लील वीडियो वायरल होने से सनसनी फैल गई। वीडियो में एक महिला और उसके कथित प्रेमी, जो एक कंपनी का मैनेजर है, व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर अश्लील बातचीत और हरकतें करते दिख रहे हैं। इस मामले में महिला के पति ने आरोपी मैनेजर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला का पति एक कंपनी में कर्मचारी है, जबकि आरोपी मैनेजर बिसौली कोतवाली क्षेत्र का निवासी है। मैनेजर का कर्मचारी के घर आना-जाना था, जिसके चलते उसकी कर्मचारी की पत्नी से नजदीकियां बढ़ गईं। पिछले दो महीनों से दोनों के बीच प्रेम संबंध इतने गहरे हो गए कि वे व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो कॉल करने लगे। शनिवार को ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें मैनेजर कार में और महिला अपने घर पर अश्लील हरकतें करते दिख रही है।
बताया जा रहा है कि मैनेजर ने गलत इरादों से स्क्रीन रिकॉर्डर के जरिए वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। चर्चा है कि कर्मचारी को अपनी पत्नी और मैनेजर के संबंधों की जानकारी पहले ही हो गई थी, और उसने अपनी पत्नी को समझाया भी था। लेकिन मैनेजर ने इस वीडियो के जरिए महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
देर शाम पीड़ित पति ने फैजगंज बेहटा थाने में मैनेजर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना ने इलाके में खासी चर्चा बटोरी है।
