रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। चित्रकूट के मऊ थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी दुर्गविजय सिंह के मार्गदर्शन में उप-निरीक्षक अनिल कुमार की टीम ने दो अभियुक्तों को पकड़ा।
पहला आरोपी लवकुश निषाद है, जो रैपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम नोनई खजुरिया का रहने वाला है। दूसरा आरोपी आलोक कुमार निषाद मऊ थाना क्षेत्र के ग्राम बेलहा का निवासी है। दोनों के पास से 315 बोर का एक-एक तमंचा और एक-एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना मऊ में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी में उप-निरीक्षक अनिल कुमार, उप-निरीक्षक शहनवाज खान, आरक्षी नंदलाल और आरक्षी राकेश कुमार की टीम शामिल रही।


