रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। उत्तर प्रदेश मऊ जिले में मिड डे मील रसोइया यूनियन के बैनर तले दर्जनों रसोइयों ने जिला कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। रसोइयों ने राज्यपाल को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। राज्य सरकार कम नामांकन वाले स्कूलों का विलय करने की योजना बना रही है। सरकार ने 50 से कम छात्रों वाले लगभग 5,000 स्कूलों को विलय के लिए चिह्नित किया है। रसोइयों का कहना है कि इस विलय के कारण उनकी नौकरी खतरे में है।
रसोइयों ने कई मांगें रखी हैं। उनकी प्रमुख मांगों में सरकारी स्कूलों के विलय पर रोक लगाना, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना और इंटर तक मुफ्त शिक्षा प्रदान करना शामिल है। साथ ही रसोइयों ने मांग की है कि उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए और उनका मानदेय बढ़ाया जाए।
धरने दे रहे रसोइयों का मानना है कि स्कूलों के विलय से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा तक पहुंच प्रभावित होगी। इससे स्कूल छोड़ने की दर और बाल श्रम में वृद्धि की आशंका है।


