मुरली मनोहर पांडेय
मऊ। कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं नगर पालिका परिषद मऊ की पूर्व चेयरमैन सुश्री राना खातून जी के निधन उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी मऊ द्वारा सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन मऊ शहर में स्थित मुस्लिम इंटर कॉलेज में दिनांक 4 जुलाई को सांय 4 बजे किया है। इस कार्यक्रम की जानकारी जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव जी के माध्यम से सुश्री राना खातून के भतीजे सईदउद्दीन खान जी ने दिया उन्होंने यह भी भी कहा की सुश्री राना खातून जी ने अपना पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी एवं समाज सेवा में बिताया बतौर नगर पालिका अध्यक्ष राना खातून जी ने मऊ शहर के विकास एवं निर्माण में अहम योगदान दिया मऊ जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका सराहनीय योगदान रहा है उन्होंने कई शिक्षण संस्थाओं की नींव रखी उनके असामयिक निधन से समाज के सभी लोग शोकाकुल हैं। सर्वदलीय श्रद्धांजलि में उपस्थित होने के लिए मैं सभी सामाजिक संगठन एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों आमंत्रित करता हूं।