रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
आजमगढ़। पुलिस ने क्रेडिट कार्ड से फ्रॉड करने वाले अंतर जनपदीय गिरोह के पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से 25 नए मोबाइल फोन कर पुराने मोबाइल फोन 14 क्रेडिट डेबिट कार्ड और हुंडई की एक कार भी बरामद की गई है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोगों द्वारा साइबर ठगी का मोबाइल खरीद कर सस्ते दामों में बेचा जा रहा था। जिसकी सूचना पर कोतवाली और साइबर सेल की टीम मामले की जांच में जुटी थी।
पुलिस ने बुधवार को अंजैश सरोज, आदित्य सिंह, दीपक नया बनवार और संयम जैन को गिरफ्तार किया गया है। संयम जैन दिल्ली का रहने वाला है जबकि नायाब अनवर बिहार के पटना जिले का रहने वाला है।
मामले का खुलासा करते हुए जिले एसएसपी हेमराज मीणा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर द्वारा बताया गया कि बाजार में कुछ लोग मोबाइल की दुकानों पर घूम-घूमकर चोरी के नये मोबाइल सस्ते दामों में बेचने के लिए अच्छे ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं।
इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की थी। पकड़े गये अभियुक्तों द्वारा बताया गया हमारा एक अन्य साथी क्रेडिट कार्ड से फ्राड करने हेतु डिटेल प्राप्त करने गाजियाबाद दिल्ली की तरफ गया है। जिसपर दिल्ली में पूर्व से मामूर द्वितीय टीम को ल सूचना से अवगत कराया गया।
अभियुक्तों द्वारा पूछताछ ने बताया गया कि उनके द्वारा संगठित रूप से टीम बनाकर लोगों को काल करके अपने आप को क्रेडिट कार्ड का अधिकारी कर्मचारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड के रिनुवल कराने, बन्द कराने,
लिमिट बढाने, रिवार्ड प्वाइंट को केस करने के नाम पर धोखा देकर कार्ड की डिटेल एवं OTP प्राप्त करके अलग अलग दुकानों से नया मोबाइल खरीदकर उसका क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं। उसके बाद हमलोग मोबाइलों को सस्ते दामों में बाजार में बेचकर उससे नगद प्राप्त कर मुनाफा कमाते हैं। जिसके लिए कभी कभी हमलोग अलग अलग होकर दुकानों पर जाते हैं।
कभी कभी कार में सवार होकर एक साथ जाकर भी ये काम करते हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा।


