रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के मानिकपुर में घर से मंदिर दर्शन करने के लिए निकली चार चार लड़कियों के गायब होने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने इस मामले की शिकायत थाने में की है।
पुलिस को शिकायती पत्र देकर परिजनों ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। इसके साथ इस घटना की खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।
आजमगढ़ जिले के रौनाकुर थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी योगेंद्र साहनी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि बेटी अंतिमा 19, करिश्मा 21 सत्य प्रकाश, रंगोली 20 पुत्री तुघुर और आंचल 21 पुत्री अमरजीत मंगलवार को अपने घर से हनुमान जी का दर्शन करने के लिए जमुवारी जाने की बात कह कर निकली थी।
देर शाम तक जब चारों लड़कियों घर नहीं आई तो परिवार वाले तलाश में जुट गए। परिजनों ने जब लड़कियों के फोन पर कॉल किया तो मोबाइल नंबर बंद पाया गया। अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंची रंगोली की मां संजू देवी ने बताया की बेटी संजू मंदिर जाने के लिए पैसे मांग रही थी।
मैंने मना किया कि पैसा नहीं है तो वह अपने दूसरे घर पर नहाने चली गई। और वापस आई तो आंचल घर पर नहीं थी पता चला कि मंदिर गई हुई है। शाम को एक मोबाइल नंबर से फोन आया जिस पर आंचल ने बताया कि गांव के ही राजन पुत्र त्रिलोकी भी हमारे साथ हैं दोबारा संपर्क नहीं हो पाया।
इस बारे में जिले के एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर इस मामले में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है इसके साथ ही मामले के कुलसी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। जो आरोपियों की तलाश कर रही हैं एसपी ग्रामीण चिराग जैन का कहना है कि जल्द ही इस पूरी घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
