रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। मऊ में मिशन शक्ति 5.0 के तहत कोपागंज थाने में एक अनूठी पहल की गई। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के निर्देशन में बापू इंटर कॉलेज की छात्रा जागृति बरनवाल को एक दिन की थानाध्यक्ष बनाया गया।
मोहल्ला दोस्तपुरा की रहने वाली जागृति ने मंगलवार को थाने का कार्यभार संभाला। उन्होंने सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। साथ ही पुलिस कार्य को करीब से समझा।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना था। इस पहल से युवा पीढ़ी में पुलिस और प्रशासन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है। छात्राओं को यह संदेश दिया गया कि वे किसी भी क्षेत्र में उच्च पद प्राप्त कर सकती हैं।
कार्यक्रम के बाद जागृति को सरकारी वाहन से उनके घर तक छोड़ा गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष रविन्द्र नाथ राय मौजूद थे। महिला उपनिरीक्षक प्रियंका सिंह, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिंह और अन्य पुलिसकर्मी भी कार्यक्रम में शामिल रहे।
