रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
आजमगढ़। जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र में हेरोइन की बिक्री करने वाले आरोपी वीरू सोनकर को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही आरोपी के कब्जे से 5500 भी बरामद किया गया है। सरायमीर थाने के प्रभारी निहार नंदन को सूचना मिली कि पूना पोखर पोखरा के निकट वीरू का मकान है। वहीं पर वीरू सोनकर लगातार हेरोइन की बिक्री कर रहा है।
इस मामले की सूचना लगातार पुलिस को मिल रही थी इसी क्रम में मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कर्मचारियों की मदद से वीरू सोनकर को हिरासत में लिया। उसके बाद पॉलिथीन में जो छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर रखी गई थी।
उसे खोला गया तब पता चला कि यह हेरोइन है। इसके बाद पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत का पता कराया तब पता चला कि इसकी कीमत 17 लाख रुपए से अधिक की है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है। वहां से जेल रवाना किया जाएगा। आरोपी के विरुद्ध पहले से ही पांच गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।
आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र में एक दिन पूर्व भी एक महिला को गिरफ्तार किया गया था। जिसके कब्जे से बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए गए थे, जबकि महिला का बेटा मौके से फरार हो गया था। पुलिस अभी भी महिला के बेटे की तलाश में जुटी हुई है।पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री का यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पूर्व भी कई बड़ी संख्या में मामले सामने आ चुके हैं।



