मुरली मनोहर पांडेय
जिला क्रीड़ा अधिकारी डीपी सिंह ने बताया कि विगत वर्षों के भॉति इस वर्ष भी निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्वाधान में जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा डॉ0 भीम राव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में जनपद स्तरीय पं0 दीन दयाल उपाध्याय जूनियर वर्ग में फुटबाल (बालक वर्ग), हैण्डबाल (बालिका वर्ग) तथा एथेलेटिक्स (बालक/बालिका वर्ग) प्रतियोगिताओं का आयोजन दिनांक 20 सितंबर 2025 से दिनांक 23 सितंबर 2025 तक किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिताओं में जनपद मऊ के जूनियर वर्ग के खिलाडी प्रतिभाग कर सकते है। प्रतिभागी खिलाडियों को अपने साथ आधार कार्ड एवं जन्मप्रमाण पत्र की छायाप्रति लाना अनिवार्य है।
विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में जिला खेल कार्यालय, मऊ से सम्पर्क स्थापित कर प्राप्त कर सकते है।
