रिपोर्ट : बीके सिंह
खीरी थाना क्षेत्र के कदियापुर महोला गांव में एक वृद्ध महिला फूलकली पर बाग की जमीन को लेकर पुरानी रंजिश मानते हुए,
दबंग रामगोपाल तिवारी,सुरेश तिवारी पुत्रगण गया प्रसाद तिवारी, आशीष तिवारी ,दिनेश तिवारी, मिथिलेश तिवारी, पुत्रगण रामगोपाल तिवारी रूबी पत्नी दिनेश तिवारी रोहिणी पत्नी सुरेश तिवारी प्लान बद तरीके से जानलेवा हमला किया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई ।
जिसके शव का आज पैतृक गांव कदियापुर में अंतिम संस्कार किया गया। मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
मृतक फूल कली बहुत गरीब और कमजोर वृद्ध महिला थी जिसके घर में सोने के लिए चारपाई तक नहीं है। जिसका घर का छप्पर भी ठीक से नहीं पड़ा है
महिला की मौत के बाद थाना खीरी पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
जबकि घटना दिनांक -07-09-2025 की हैl
कहीं ना कहीं पुलिस प्रशासन की लापरवाही दिखाई देती है।
खीरी थाना प्रभारी निराला तिवारी महिला के मरने का कर रहे थे इंतजार
अगर समय रहते प्रशासन कार्यवाही करता शायद ना जाति महिला की जान।
आगे देखना है बाहर घूम रहे अपराधियों की कब होगी गिरफ्तारी।

