रिपोर्ट: बीके सिंह
लखीमपुर खीरी में पेंशन न देने पर पोते ने दादी की हत्या कर दी। पहले बुजुर्ग महिला को लाठी-डंडे से पीटा फिर भी गुस्सा शांत न होने पर महिला के प्राइवेट पार्ट में लाठी डाल दी। ब्लीडिंग होने से महिला की मौत हो गई तो शव को घर के बाथरूम में बंद कर दिया।
पिता को फोन पर जानकारी दी कि बाथरूम में फिसलकर दादी की मौत हो गई है। 24 घंटे तक शव पड़ा रहा, जब पिता और भाई उत्तराखंड से गांव पहुंचे तो उन्हें हत्या की जानकारी हुई। घटना निघासन कोतवाली क्षेत्र के दुबहा गांव की है।
