रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। बनारस और भटनी के बीच अब मऊ जंक्शन पर रेल कोच रेस्टोरेंट बनेगा जिसकी जानकारी मऊ जंक्शन के डीसी अखिलेश सिंह ने बताया अखिलेश सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि रेल कोच रेस्टोरेंट में 24 घंटे खाना और नाश्ता मिलेगा जंक्शन पर रोजाना औसतन लगभग 20 हजार यात्रियों का आवागमन होता है रेल कोच रेस्टोरेंट से जहां यात्रियों को भोजन की सुविधा मिलेगी वहीं रेलवे की राजस्व की बढ़ोतरी होगी यह योजना पहले से थी लेकिन इसे अब लागू किया जा रहा है इसके तहत एक एसी कोच जो कि पहले प्लेटफार्म नंबर 4 की लाइन में रिजर्व किया गया था उसे ही इस रेल कोच रेस्टोरेंट के रूप में विकसित किया जाएगा इस जंक्शन के पार्किंग स्थल के बाहर क्लब घर के सामने बनाया जाएगा बलिया गाजीपुर देवरिया भटनी आजमगढ़ के बीच मऊ जंक्शन ऐसा पहला स्टेशन होगा जहां रेल कोच रेस्टोरेंट की सुविधा होगी जानकारी देते हुए कहा कि शाहगंज के वेंडर को कोच रेस्टोरेंट बनाने का टेंडर मिला है इसमें एक साथ 55 लोग बैठ सकेंगे यहां भोजन और नाश्ते का 24 घंटे व्यवस्था रहेगी हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मऊ वाराणसी और गोरखपुर के बीच का एक ऐसा रेलवे स्टेशन है जहां से भारत के अधिकांश क्षेत्रों में ट्रेन जाती हैं यह दो रेल प्रखंडों को जोड़ने का काम करती है एक तो वाराणसी भटनी प्रखंड दूसरा छपरा शाहगंज प्रखंड को जोड़ती है।

