रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
वाराणसी। दरोगा मिथिलेश प्रजापति पर हमला करने वालों में कैंट पुलिस ने 35 और अधिवक्ताओं को चिह्नित किया है। डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया कि 10 नामजद आरोपियों के अलावा 35 और अधिवक्ताओं को चिह्नित किया गया है। आरोपियों में शुभम चौबे, सुधांशु मिश्रा, रजत उपाध्याय, आलोक सौरभ, प्रवीण उपाध्याय, कुलदीप तिवारी, रजनीश गोंड, रतन, राहुल सिंह, गणेश श्रीवास्तव, विष्णु तिवारी हैं। वीडियो और सीसी कैमरे की फुटेज में दरोगा पर हमला करते दिख रहे हैं। अन्य अधिवक्ताओं को भी चिह्नित किया जा रहा है।
