हाजिर, अपराध पर लगाम के लिए उठाया कदम
रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
देवरिया। जिले में अपराध पर अंकुश लगाने और पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने रविवार देर रात बड़े पैमाने पर तबादले कर दिए। इस कार्रवाई में 8 इंस्पेक्टर समेत कुल 33 पुलिसकर्मियों को इधर-उधर किया गया है। वहीं लार और श्रीरामपुर थाने में तैनात दो दारोगाओं को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
एसपी ने सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह को प्रभारी मॉनिटरिंग सेल बनाया है। रुद्रपुर कोतवाली में तैनात अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह को सदर कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। भलुअनी थाने के प्रभारी अजय कुमार पांडे को साइबर थाने का प्रभारी बनाया गया है, जबकि एसएसआई प्रदीप कुमार पांडे अब भलुअनी थानाध्यक्ष होंगे। रामपुर कारखाना के प्रभारी गोरखनाथ सरोज को एएचटी थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
एएचटी थाने के प्रभारी दिनेश कुमार मिश्र को खुखुंदू थाने का एसएसआई बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात दिग्विजय सिंह अब खामपार थाने के प्रभारी होंगे, जबकि वहां के थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्वेदी को लार का थानेदार बना दिया गया है। इसके अलावा विशाल कुमार को बघौचघाट थाने का प्रभारी, उमेश कुमार बाजपेई को एकौना थाने का प्रभारी और अभिषेक कुमार राय को रामपुर कारखाना थानाध्यक्ष बनाया गया है।
पुलिस लाइन में तैनात अजय कुमार सिंह को न्यायालय सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं दरोगा विपिन यादव को श्रीरामपुर थाने और प्रतापपुर चौकी प्रभारी बलराम सिंह को महुआडीह थाने के हेतिमपुर चौकी प्रभारी के रूप में तैनात किया गया है। सदर कोतवाली के रेल रोड और सेंट्रल चौकियों, लार, मदनपुर, भाटपार रानी और अन्य स्थानों पर भी नए चौकी प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
एसपी विक्रांत वीर ने कहा कि यह तबादले अपराध नियंत्रण और पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए गए हैं। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि लापरवाही या जिम्मेदारी से बचने की कोशिश करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।



