रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। विश्व शांति दिवस के अवसर पर डीसीएसके पीजी कॉलेज, मऊ में एक भव्य शांति मार्च का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कैडेट्स ने मार्च पास्ट करते हुए समाज में शांति, सद्भावना और एकता का संदेश दिया।
मार्च कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर नगर की प्रमुख सड़कों से होते हुए पुनः कॉलेज प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विशाल जायसवाल, पर्यावरण विशेषज्ञ श्री शैलेंद्र यादव तथा जिला परियोजना अधिकारी, नमामि गंगे, डॉ. हेमंत यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम अधिकारियों ने छात्रों को शांति, अहिंसा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि आज के समय में युवाओं को समाज में शांति और सहयोग की भावना को मजबूत करने की दिशा में अग्रसर होना चाहिए।
शांति मार्च में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और विभिन्न नारों एवं पोस्टरों के माध्यम से विश्व शांति, भाईचारे और मानवता की एकजुटता का संदेश दिया।

