रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
बलिया जनपद के रसड़ा क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में हुई मौतों के बाद विधायक उमाशंकर सिंह ने पीड़ित परिवारों की मदद की है। तियरा मलप गांव के सैनिक सतेंद्र यादव की सड़क हादसे में मौत हो गई। बृहस्पतिवार को उनकी श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे विधायक ने परिवार को आर्थिक सहायता दी।
विधायक ने सैनिक के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का वादा किया। उन्होंने शहीद के नाम पर सड़क और मुख्य गेट के निर्माण की घोषणा की। गांव में शहीद की मूर्ति भी स्थापित की जाएगी।
इसी दिन विधायक ग्राम सभा रेकुआ नसीरपुर भी गए। वहां सड़क दुर्घटना में मृत धीरज खरवार के परिवार से मिले। उन्होंने इस परिवार को भी आर्थिक मदद दी। दोनों परिवारों को विधायक ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
क्षेत्र के लोगों ने विधायक की इस पहल की सराहना की है। उनका कहना है कि विधायक उमाशंकर सिंह गरीबों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।



