आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तक
मुरली मनोहर पांडेय
अपर जनपद न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद न्यायालय मऊ बाकर शमीम रिजवी ने बताया कि उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेश के अनुपालन में प्रदेश के 12 जनपदों में बान्दा, कानपुर देहात, महोबा, मऊ, पीलीभीत, सन्त कबीरनगर, मुरादाबाद, चित्रकुट, कासगंज, झॉसी, सहारनपुर, मेरठ गठित स्थायी लोक अदालत में (01) अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की जानी है। उपरोक्त पद के लिए इच्छुक आवेदनकर्ता अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों को संलग्न कर उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, 4/7 गोमती नगर विस्तार, लखनऊ को प्रेषित कर सकते है। आवेदन पत्र की अन्तिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 है।
