रिपोर्ट : हरिनारायण सिंह
बैरिया ( बलिया ) स्थानीय थाना क्षेत्र के शिवपुर उर्फ कर्ण छपरा निवासी राजू सिंह पुत्र स्व० देवनन्दन सिंह उम्र 50 वर्ष तेरह टोला में बंदरों के हमले की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 50 वर्षीय राजू सिंह पर बंदरों के झुंड ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब वे अपने छत पर मक्का सुखाने गए थे।
*बंदरों के हमले में घायल*
घायल राजू सिंह को इलाज के लिए सोनबरसा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
दो-तीन सालों से बंदरों के आतंक से लोगों दहशत में जी रहे हैं अपने ही घर के छत पर चढ़ने से डरे सहमें रहते हैं।
यह पहली घटना नहीं है, बल्कि दो-तीन सालों से बंदरों का आतंक पूरे गांव में फैला हुआ है। अब तक सैकड़ों लोग लाल बंदरों के हमले का शिकार हो चुके हैं। इसके बावजूद वन विभाग इस मामले में चुप्पी साधे हुए है।
ग्रामीणों में आक्रोश ।
स्थानीय लोग इस समस्या से तंग आ चुके हैं और उनके बीच आक्रोश है कि वन विभाग ने कभी भी इस संकट को गंभीरता से नहीं लिया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते वन विभाग कोई एक्शन नहीं लेता है, तो वे जन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
वन विभाग की चुप्पी पर सवाल ।
ग्रामीणों का सवाल है कि वन विभाग आखिर क्यों इस मामले में चुप्पी साधे हुए है? क्या उन्हें इन घटनाओं की जानकारी नहीं है या वे जानबूझकर इस मामले को नजरअंदाज कर रहे हैं? ग्रामीणों की मांग है कि वन विभाग जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करे और बंदरों के आतंक से उन्हें निजात दिलाए।
जन आंदोलन की तैयारी ।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे जन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ग्रामीणों का कहना है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। अब देखना यह है कि वन विभाग ग्रामीणों की मांगों पर ध्यान देता है या नहीं। राजू सिंह के छोटे भाई का कहना है कि गांव में कई समाजसेवी है पर किसी समाजसेवी ने इस को गंभीरतापूर्वक नही लिया ।

