मुरली मनोहर पांडेय
मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज (5.0) के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार महिला कल्याण विभाग की टीम द्वारा *व्यक्तिगत स्वच्छता संवाद* सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम के दौरान आदरणीय जिला अभियोजन अधिकारी सी के राय द्वारा घरेलु हिंसा के बारे मे बिस्तर पूर्वक जानकारी दी गई एवं जिला प्रोवेशन अधिकारी डॉ श्वेता त्रिपाठी द्वारा बच्चों को चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर की जानकारी दी गई तथा समस्त विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों, महिलाओ के साथ कोई भी समस्या होती है तो उसका समाधान किया जाएगा इसका आश्वासन भी दिया गया एवं पुलिस विभाग से उप पुलिस निरीक्षक पंकज पांडेय सरायलखंसी थाना एवं थानाध्यक्ष कोमल कसौधन एवं उनकी समस्त टीम वहा उपस्थित होकर साईवर क्राइम कैसे होता है और इससे कैसे बचे विस्तार पूर्वक बताए। विद्यालय के प्रबंधक सर द्वारा मिशन शक्ति के कुशल संचालन में मातृशक्ति का सम्मान अनन्त समयों से किया जाता रहा है इसी लिए तो राम से पहले सीता का नाम लिया जाता है और कृष्ण से पहले राधा का और आज मातृशक्ति को उतना ही सम्मान दिया जाता है और आगे भी दिया जाएगा। विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं उनकी समस्त स्टाप मौजूद रहे। डिस्ट्रिक्ट मिशन कोआर्डिनेटर अर्चना राय द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान योजना मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं बच्चों को हेल्पलाइन नंबर 1098 महिला हेल्पलाइन नंबर 181, 112 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ।
उक्त कार्यक्रम में विधि सह परिवीक्षा अधिकारी रेनु पांडेय, वन स्टाप सेंटर से सेंटर मैनेजर संध्या सिंह एवं विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं मौजूद रहे।
