मुरली मनोहर पांडेय
मऊ। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीयों एवं वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री नासिर हुसैन के मऊ आगमन पर फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता असद नोमानी जिला उपाध्यक्ष रमन पांडेय जिला महासचिव मनोज गिहार हफीजुर्रहमान पहलवान पिछड़ा वर्ग के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुशवाहा अमरनाथ योगी एन एस यू आई के प्रदेश सचिव सईदुर्रहमान पहलवान तौसीफ ईलाही सलीम अनस शेखू खान आफताब सिद्दीकी राजू फारूकी सहित अन्य कांग्रेस जन मौजूद थे
