रिपोर्ट : बीके सिंह
बेहजम खीरी। सनिगवां गांव में सामुदायिक शौचालयों की स्थिति बहुत खराब है, जिससे ग्रामीणों को खुले में शौच करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यहां शौचालयों में ताला लगा हुआ है, जबकि यहां पानी की व्यवस्था नहीं है। इसके बावजूद अधिकारी इस मामले में मौन हैं।
शौचालयों की देखभाल करने वाले कर्मी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं।
ना ही शौचालयों के संचालन के लिए बनाए गए नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।
शौचालयों के निर्माण और संचालन में भ्रष्टाचार फैला है जब इसकी जानकारी ग्राम प्रधान से फोन से लेने की कोशिश की गई तो उनका फोन नहीं उठा और ब्लॉक पर बैठे ग्राम पंचायत अधिकारी अमीर चंद राणा का तो कारनामा ही अलग है उनको जब भी फोन किया जाता है उनका फोन रिसीव नहीं होता आखिर कैसे मिलेगी किसी समस्या की जानकारी वैसे भी ग्राम पंचायत अधिकारी अमीर चंद्र राणा की ग्राम पंचायत में फैला भ्रष्टाचार गांव वालों से जानकारी मिली है किस समरसेबल चोर ले गए खोल के अगर चोरी की शिकायत है तो फिर ग्राम पंचायत अधिकारी और प्रधान के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई है या नहीं इसकी जानकारी देने में क्यों असमर्थ है
*समस्या के समाधान के लिए:*
*सरकारी हस्तक्षेप*: सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
- *जवाबदेही तय करना*: शौचालयों की देखभाल करने वाले कर्मियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।
- *ग्रामीणों की भागीदारी*: ग्रामीणों को भी इस समस्या के समाधान में भागीदार बनाना चाहिए।
