रिपोर्ट : बीके सिंह
अजान खीरी। बुधवार की देर शाम अजान कस्बे की ऐतिहासिक राम लीला महोत्सव का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अजय गिरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद वर्मा और हैदराबाद थाना प्रभारी सुनील मलिक ने फीता काटकर इस महोत्सव का शुभारंभ किया और राम लीला मैदान पर सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।
मेला कमेटी अध्यक्ष मिटठनलाल शर्मा और ग्राम प्रधान विपिन यादव ने मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर गांव के संभ्रांत लोगों का भी माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें ड्रामा पार्टी ने अपनी प्रस्तुति दी।
मेले का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ बेदिक मंत्रो द्वारा विधि पूर्वक पूजन करके किया गया था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
