रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
देवरिया। रुद्रपुर तहसील परिसर में कार्यरत अर्दली पुरुषोत्तम यादव (57) की रविवार सुबह मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एसडीएम आवास परिसर में नल पर पानी लेने के दौरान वे अचानक गिर पड़े, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुशीनगर जनपद के गिदहा धनहा गांव निवासी पुरुषोत्तम यादव एक कर्मठ और ईमानदार कर्मचारी के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन पर तहसील प्रशासन और कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रशासन ने परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।


