रिपोर्ट : बीके सिंह
लखीमपुर खीरी में आज गाजे-बाजे और श्रद्धा के साथ भव्य वाल्मीकि शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ वाल्मीकि आश्रम गौटईया बाग गोला रोड से हुआ, जिसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या सुनीता कुमारी ने भगवान वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
शोभायात्रा गोला रोड रेलवे क्रॉसिंग, संकटा देवी, निघासन रोड होते हुए मेला मैदान, आनंद टाकीज रोड, इमली चौराहा, मिश्राना चौराहा, मैन रोड, श्रीराम चौराहा, चूना मंडी, सराफा बाजार से गुजरते हुए पुनः वाल्मीकि आश्रम में महाआरती के साथ सम्पन्न हुई।
इस दौरान आकर्षक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। शोभायात्रा में लव-कुश, अश्वमेध यज्ञ का घोड़ा, वाल्मीकि जी, सीता माता, भगवान शंकर-पार्वती की झलकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं।
कार्यक्रम के आयोजन में मंदिर कमेटी अध्यक्ष सचिन वाल्मीकि, अनुराग बासु, महंत आजाद भारती, संरक्षक जितेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष नानक चंद समेत सैकड़ों श्रद्धालु, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए।
