रिपोर्ट : सोनू आगरा
आगरा। रिसान सामाजिक संस्था द्वारा आज देवठान के मौके पर 80 फीता रोड कालिंदी विहार पार्क में संस्था द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें 21 जोड़ो ने एक दूसरे का हाथ थाम कर सात फेरे लिए संस्था के अध्यक्ष सुनील चौधरी ने बताया कि हमारी संस्था साल में पांच सामूहिक विवाह सम्मेलन करती है जिसमें हर धर्म जाति की बेटियों के हाथ पीले किए जाते हैं इस विवाह सम्मेलन में प्रत्येक बेटी को गृहस्ती का सामान एवं दान दहेज संस्था की ओर से दिया जाता है जो की बिल्कुल निशुल्क होता है गरीब बेटियों के विवाह इस सम्मेलन के द्वारा किए जाते हैं जिस्म की खान-पान पंडाल की उचित व्यवस्था भरपूर रहती है इस कार्यक्रम को हमारी संस्था लगभग 5 साल से करती चली आ रही है सभी सामान हमारी संस्था निशुल्क देती है जो लोग अपनी बेटी की शादी अपने घर से करना चाहते हैं उसके लिए भी हमारी संस्था दहेज एवं खानपान दुल्हन दूल्हा के कपड़े उन लोगों के घर तक पहुंचने का काम करती है वहीं संस्था की संस्थापिका रेखा चौधरी ने बताया कि 21 बेटियों का सामूहिक विवाह सम्मेलन हिंदू रीति रिवाज से किया गया जिस्म की प्रत्येक पंडाल में पंडित द्वारा फेरे डलवाकर बेटी के पिता ने अपनी लाडली का कन्यादान कर सामूहिक विवाह सम्मेलन से अपनी लाडली को विदा किया सभी बारातियों घरातुन के लिए संस्था के द्वारा भोजन कराकर विदा किया गया रामबाग 80 फीता रोड स्थित पार्क में सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन संपूर्ण रीति रिवाज के साथ किया गया वही कॉलोनी वासी भी सामूहिक विवाह सम्मेलन में बेटियों को आशीर्वाद देने आए हमारी संस्था आगामी जनवरी 2026 में भी इसी तरह का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करेगी।
