मुरली मनोहर पांडेय
मऊ : हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेंद्र सिंह के भीटी नहर वाले रोड स्थित मकान पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट रामकृष्ण भारद्वाज ने की।
बैठक में संगठन के विस्तार, समाज में तेजी से फैल रही ईसाई मिशनरियों की धर्मांतरण गतिविधियों, भ्रष्टाचार, बेलगाम नौकरशाही और अधिकारियों के मनमानेपन पर गहन चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका में हो रही लूटपाट, अनियमितताओं और स्थानीय जनता की मूलभूत समस्याओं पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया।
संगठन ने निर्णय लिया कि आने वाले दिनों में जनहित के मुद्दों पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और जनता की आवाज को सशक्त रूप से उठाया जाएगा। पदाधिकारियों ने कहा कि समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार, अन्याय, अत्याचार, धर्मांतरण और बेलगाम नौकरशाही के खिलाफ संगठन एकजुट होकर संघर्ष करेगा।
बैठक में हिंदू नौजवानों को संगठित कर समाज सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ने, उनकी सक्रिय भूमिका तय करने और स्थानीय समस्याओं के निदान के लिए आर-पार का संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। जन जागरण अभियान चलाने, बृहद आंदोलन छेड़ने और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामकृष्ण भारद्वाज, राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेंद्र सिंह, प्रांतीय प्रवक्ता वीरेंद्र पासवान, प्रांत मंत्री रवि गुप्ता, यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष आर्यन सिंह, विपिन गुप्ता, अखिलेश बरनवाल, सुरेंद्र यादव, रामशरण चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों ने बैठक को संबोधित किया।
बैठक में हरिंदर सिंह, राजकुमार मौर्य, गुलशन राजभर, सतीश मद्धेशिया, विजय शंकर सिंह, दुर्गेश गुप्ता, अजय यादव, गणेश चौधरी, उदय नारायण सिंह, संतोष गुप्ता, मनीष चौहान, अखिलेश पाठक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
