मुरली मनोहर पांडेय
मऊ। जिला सेवायोजन अधिकारी अरविंद पाण्डेय ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, सहादतपुरा मऊ के परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले के अन्तर्गत दिनांक 29 नवम्बर 2025 को गतिमान एग्रोफारेस्ट्री प्रा० लि०, पद-सेल रिप्रेजेन्टेटिव, विजनेस एक्जीकेटिव, गुप लीडर वेतन 10500 से 20500, कार्यस्थल, आजमगढ़, खलीलाबाद तथा गोरखपुर, शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टर, शिवसक्ति प्रा०लि०, grey Sim Learning Foundation के अन्तर्गत GMR प्रा०लि०, लावा इंटरनेशनल प्रा०लि० योग्यता-हाईस्कूल, इण्टर, आई०टी०आई, डिप्लोमा इलेक्ट्रोशियन आदि, वेतन 11000 से 17000 तक पदनाम तकनीशियन, सुपरवाइजर, सपोर्ट स्टाफ, डाटा एंट्री एवं ट्रेनी इत्यादि पदों पर बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन की कार्यवाही पूर्ण की जाएगी। मेले में प्रतिभाग करने वाले समस्त अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) पर पंजीकृत होना अनिवार्य है। पंजीकृत अभ्यर्थियों का कैम्पस चयन रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से होगा।