रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
बलिया। बलिया में दुष्कर्म के आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। आरोपी के पैर में लगी गोली ,पुलिस ने किया गिरफ्तार। दरसअल सुखपुरा थाना अंतर्गत चेकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की पंचायत भवन के पास आरोपी मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी करनी शुरू की तभी आरोपी द्वारा पुलिस पर फायर कर दिया गया ।पुलिस की जवाबी कार्यवाही में आरोपी राजू तुरहा के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। गिरफ्तार दुष्कर्म के आरोपी ने 25 नवंबर को भरतपुरा ग्राम में एक महिला के साथ मारपीट करने के बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा कारतूस बरामद किया है।
