रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। सरदार वल्लभभाई पटेल के 150 वे जयंती के शुभ पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में मेरा युवा भारत मऊ उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में जिला स्तरीय पदयात्रा यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम गाजीपुर तिराहे पर सरदार वल्लभ भाई पटेल के मूर्ति के सामने जनपद के विभिन्न विद्यालयों के नौजवान छात्रों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया कार्यक्रम में छात्रों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए यूनिटी मार्च में बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव और जिला पंचायत के अध्यक्ष माननीय मनोज राय जी ने संबोधित किया कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राम आसरे मौर्य भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष और क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता जीवन बीमा निगम के स्वतंत्र डायरेक्टर विनोद वर्मा संगीता द्विवेदी अरविंद सिंह समेत सैकड़ो लोगों ने भाग लिया कार्यक्रम में छात्र नौजवान और आम जनमानस के लोगों ने भी बढ़ चढ़कर के हिस्सा लिया यह कार्यक्रम भारत सरकार के प्रथम गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के 150 में जयंती के अवसर पर निकल गया था हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्वतंत्र भारत में पहली बार सरदार वल्लभभाई पटेल ने 556 रियासतों को भारत में विलय करने का काम किया था यूनिटी मार्च यानी एकता दिवस स्वतंत्रता के बाद जब देश आजाद हुआ था सरदार वल्लभभाई पटेल ने निजाम हैदराबाद समेत 556 रियासतों को भारत में मिलाकर के एक संयुक्त रूप से एक नए भारत का निर्माण किया था इसलिए हर बार सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है और यह संदेश दिया जाता है कि हम सबको एक रहना है मजबूत रहना है और अखंड भारत की कल्पना को सदैव बरकरार रखना है।
