रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। आज उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में एपवा के जिला महामंत्री सूर्य देव पांडे के नेतृत्व में केंद्रीय श्रम संगठनों एवं स्वतंत्र संयुक्त श्रमिक फेडरेशन के राष्ट्रीय आवाहन पर मजदूर विरोधी कर 4 श्रम संहिताओं को लागू करने के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तत्वाधान में विरोध प्रदर्शन किया गया।
आज एपवा की कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय मऊ पर धरना प्रदर्शन करते हुए यह मांग किया कि 21 नवंबर को 29 केंद्रीय कानून को समाप्त कर 4 लेबर कोर्ट कानून जो लाया गया है यह हमें स्वीकार नहीं है हम 4 लेबर कोर्ट को निरस्त कर पुणे 29 केंद्रीय कानून को लागू करने की मांग करते हैं एपवा के महामंत्री सूर्यदेव पांडे ने कहा कि 4 लेबर कोर्ट लागू होने से मजदूर मालिकों के गुलाम हो जाएंगे काम करने का समय बढ़ जाएगा और इस देश में एक तरह से दास प्रथा की शुरुआत हो जाएगी हमें किसी भी सूरत में 4 लेबर कोर्ट मंजूर नहीं है हमें 29 केंद्रीय कानून ही चाहिए अगर ऐसा नहीं होता है तो आज आशिक प्रदर्शन है हम लोग इसके लिए निरंतर लड़ते रहेंगे और संघर्ष करते रहेंगे कार्यक्रम में सैकड़ो की तादात में मजदूरों ने भाग लिया सभी लोग गाजीपुर तिराहे पर इकट्ठे हुए और वहीं से जिला कलेक्टर के लिए कुच किया धरना प्रदर्शन के साथ ही एक शांति मार्च भी निकल गया शांति मार्च का उद्देश्य था सरकार को चेताना और यह बताना कि आप अपना काला कानून वापस ले।
