रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। 7 नवंबर को रकौली ग्राम पंचायत, परदहां ब्लॉक, मऊ में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परदहां ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी (BDO) श्री अमिय कुमार शशि जी तथा विशिष्ट अतिथि रकौली ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि श्री उमेश यादव जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेरा युवा भारत की उपनिदेशक श्रीमती राशि मिश्रा जी ने की। आयोजन के संयोजक श्री ओमकार सिंह और सहसंयोजक श्री संदीप पासवान जी रहे।
कार्यक्रम में दौड़, कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, लंबी कूद और रस्साकशी जैसे खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया। विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर हरीओम कुमार, सुजीत जायसवाल, पवन यादव, शिवांगी गोंड, नितेश यादव, सर्वेश चौबे सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं युवा उपस्थित रहे।
मेरा युवा भारत, मऊ की ओर से सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।
