रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
लखीमपुर खीरी। थाना खमरिया क्षेत्र के कस्बा खमरिया पंडित निवासी दिवाकर त्रिवेदी का गन्ने का खेत था जो खेत आधे पर मैय्कू पुत्र इन्द्र बली निवासी शेर पुर ने बना रखा था मैय्कू से जानकारी लेने पर पता चला कि खेत मे पानी भरा हुआ था इस लिए उधर कोई आता जाता नही था जब मै खेत की तरह आया तो देखा कि बन्दर बहुत थे बन्दर भगाते भगाते जब इधर आया तो देखा कि पेड़ मे लाश लटकी हुई थी जिसकी सूचना तत्काल मैंने खेत मालिक को दी खेत मालिक सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी सोमवार की सुबह शहतूत के पेड़ से लटका हुआ एक बुजुर्ग का शव देखा गया। शव लटके होने की सूचना फैलते ही हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची खमरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया । पुलिस के मुताबिक शव की शिनाख्त जेठरा निवासी 60 वर्षीय गोगे पुत्र बेचेलाल के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक थाना खमरिया ओपी राय ने बताया विगत 20 दिन पूर्व मृतक के पुत्र अंकित द्वारा थाने पर सूचना देते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। बेटे के मुताबिक वह घर से नाराज होकर कहीं चले गए थे। और काफी खोजबीन के बाद कहीं पता नहीं चल सका था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
