रिपोर्ट : बीके सिंह
लखीमपुर खीरी। पलिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसंतापुर खुर्द में टाइगर के हमले से एक मवेशी की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।
गुस्साए ग्रामीणों ने मवेशी का शव पलिया वन मुख्यालय के सामने रखकर जोरदार घेराव किया। मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगातार टाइगर की दस्तक से लोग दहशत में हैं, लेकिन वन विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा।
मौके पर पुलिस बल और वन विभाग के अधिकारी पहुंचे हैं, जबकि ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं।
गांव में तनाव का माहौल, लोग वन विभाग की कार्यशैली से नाराज़।
