मुरली मनोहर पांडेय
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरविंद कुमार गिरि ने बताया कि नंद बाबा दुग्ध मिशन अंतर्गत स्वदेशी उन्नत नस्ल सुधार एवं दुग्ध उत्पादकता में वृद्धि हेतु नंदिनी समृद्धि कृषक योजना अंतर्गत जनपद में दो इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस योजना में गिर, साहिवाल, थारपारकर एवं हरियाणा नस्ल की गाय का पालन किया जाना है। परियोजना के दो विकल्प हैं परियोजना की कुल लागत 62.50 लाख है। 05 गंगातीरी गाय इकाई में सम्मिलित होने के उपरांत इकाई की लागत का अधिकतम रुपया 61 लाख है। जिसमें 15% लाभार्थी अंश एवं बैंक ऋण 35% कुल लागत का 50% अनुदान के रूप में देय है तथा प्रति इकाई स्थापना हेतु 0.5 एकड़ भूमि एवं चारा हेतु भूमि 1.5 एकड़ की आवश्यकता होगी। जिलाधिकारी द्वारा गठित डिस्ट्रिक्ट एग्जीक्यूटिव कमेटी द्वारा ई लॉटरी के माध्यम से नंदिनी कृषक समृद्धि योजना अंतर्गत नंद बाबा पोर्टल पर कुल 09 प्राप्त आवेदन पत्रों के सापेक्ष 04 पात्र आवेदन पत्रों में से दो लाभार्थियों का चयन किया गया है तथा शेष दो लाभार्थियों को प्रतीक्षारत सूची में रखा गया है।चयनित लाभार्थियों का विवरण निम्न प्रकार है। महेश त्रिपाठी पुत्र गोपाल नाथ त्रिपाठी निवासी ग्राम फतेहपुर तालचवर मऊ चयनित, पवन कुमार पांडे ग्राम व पोस्ट रैकवारेडीह चयनित, श्रीमती अमलावती देवी पत्नी राजनाथ यादव ग्राम मीरपुर, पोस्ट कीरत सराय प्रतीक्षारत एवं शिवाजी सिंह पुत्र जंग बहादुर सिंह ग्राम पिढ़वल पोस्ट घोघवल रामपुर मऊ प्रतीक्षारत सूची में हैं।