रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
लखीमपुर/बेहजम। विकासखंड बेहजम की ग्राम पंचायत पैला में पानी संकट गहराता जा रहा है। गांव के ओमप्रकाश भार्गव के घर के पास स्थित हैंडपंप पिछले एक सप्ताह से खराब पड़ा है, लेकिन ग्राम प्रधान श्रीपाल मिश्रा और ग्राम सचिव संदीप चौधरी को दी गई सूचना के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जलापूर्ति की अनदेखी अब ग्रामीणों के लिए भारी समस्या बन चुकी है।
यह हैंडपंप मार्शल समाज (पासी समाज) के लिए जीवनरेखा के समान था। लगभग 40 से अधिक सदस्य इसी हैंडपंप से प्रतिदिन पानी की जरूरत पूरी करते थे। जबकि पासी समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है—जो कभी किसी के आगे झुका नहीं—लेकिन आज वही समाज एक-एक बूंद पानी के लिए तरसने को मजबूर है।
ग्रामीणों के अनुसार यह हैंडपंप 25 वर्ष से अधिक पुराना है, और आज तक न तो रिबोर कराया गया और न ही पाइपिंग बदली गई। कई बार ग्रामीणों ने निजी खर्च पर मिस्त्री बुलवाकर मरम्मत करवाई, जबकि हैंडपंप के रिबोर और मरम्मत के लिए शासन से अलग बजट उपलब्ध होता है। पशुपालन करने वाले परिवारों को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि अब पानी के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी और ग्राम प्रधान से शीघ्र हैंडपंप रिबोर कराने व पानी की समस्या का स्थायी समाधान की मांग की है।

