रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ: एमबीडी ग्रुप ने लिटिल फ्लावर ग्रुप ऑफ स्कूल्स, मऊ, के साथ मिलकर कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए JEE और NEET की तैयारी हेतु एक नए ‘फाउंडेशन कोर्स’ के शुभारंभ की घोषणा की है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ श्री मुरली यादव (निदेशक, लिटिल फ्लावर ग्रुप ऑफ स्कूल्स), श्री दीपक मिश्रा (जीएम सेल्स) और टीम आशोका, डाक्टर रमण दीप कल्सी (प्रवक्ता भौतिक विज्ञान ) , डाक्टर अतुल कुमार वर्मा (प्रवक्ता गणित ) के साथ-साथ लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल की सभी शाखाओं के प्रधानाचार्यों की उपस्थिति में किया गया। जिसमे दोनों प्रवक्ताओं ने बच्चो के मन में अपने करियर के प्रति उठने वाले प्रश्नों का जवाब देते हुए उचित मार्गदर्शन किया |
यह फाउंडेशन कोर्स स्कूल स्तर पर ही परीक्षा-उन्मुख तैयारी को एक व्यवस्थित रूप देने के लिए शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत, विद्यार्थियों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के एमबीडी अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, जिसका उपयोग शिक्षक कक्षा-शिक्षण के दौरान उनके साथ करेंगे। इसके अलावा, Aasoka App भी शिक्षकों और विद्यार्थियों को शैक्षणिक संदर्भ और तैयारी के लिए डिजिटल सहायता प्रदान करेगा।
इस अवसर पर बात करते हुए, निर्देशक मुरलीधर यादव ने कहा —“इस पहल का उद्देश्य स्कूल के परिवेश में ही छात्रों को एक व्यवस्थित और बुनियादी स्तर की तैयारी उपलब्ध कराना है। विषय केंद्रित अध्ययन सामग्री और निर्देशित शिक्षण को नियमित पढ़ाई के साथ जोड़कर, यह छात्रों में शुरुआत से ही स्पष्टता और आत्मविश्वास जगाने में मदद करेगा।” उन्होंने बताया की जिस तरह से सरकार का उद्देश्य है की सभी बच्चों को बेसिक शिक्षा मिले और समय रहते हुए उनको वह सारी शिक्षा मिले जो उनको समग्र विकास के लिए जरुरी है , उसको ध्यान में रखते हुए NCERT पाठ्यक्रम के साथ-साथ फाउन्डेशन ( NEET/JEE) एवम CUET की तैयारी विद्यालय में ही बिना किसी अतिरिक्त शुल्क में करने का निर्णय लिया है |
