मुरली मनोहर पांडेय
मऊ। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आजाद हिंद फौज के संस्थापक राष्ट्र नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती हिंदू जागरण समिति के कैंप कार्यालय हनुमान नगर भीटी पर हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित करके की गई इसके पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके बताए गए राष्ट्र भक्ति त्याग और बलिदान के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया इस अवसर पर हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि नेताजी केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार थे नेता जी का प्रसिद्ध नारा था तुम मुझे खून दो मैं तुझे आजादी दूंगा आज भी देश भक्ति की भावना को जीवित रखता है और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणा देता है देश के स्वतंत्रता आंदोलन में नेता जी का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एडवोकेट रामकृष्ण भारद्वाज ने कहा कि नेताजी का सपना एक सशक्त आत्म निर्भर संगठित भारत का था आज के युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के प्रतिअपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए हिंदू जागरण समिति का राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेंद्र सिंह ने कहा कि नेताजी के अंदर साहस त्याग और स्वतंत्रता के प्रति अटूट जुनून भरा हुआ था उन्होंने देश की आजादी के लिए भारतीय सिविल सेवा जैसे प्रतिष्ठित पद का परित्याग कर दिया नेताजी का पूरा जीवन कड़े फैसलों एवं दृढ़ संकल्पओ से भरा हुआ था संगठन के प्रांतीय मंत्री रवि गुप्ता एवम् प्रवक्ता वीरेंद्र पासवान कहा कि नेताजी का मानना था कि भारत को केवल अहिंसा से नहीं बल्कि सशक्त आंदोलन से स्वतंत्रता मिलेगी उन्होंने कहा कि नेताजी भारत को स्वतंत्र कराने के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुठा कर अंग्रेजी हुकुमत की नींव हिला दी हिंदू जागरण समिति के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह ने कहा कि यदि हम अपने जीवन में अनुशासन परिश्रम और राष्ट्र प्रेम को अपना ले तो यही नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी हिंदू जागरण समिति यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष आर्यन सिंह ने कहा कि नेताजी करोड़ों युवाओं के प्रेरणा स्रोत है उनके आदर्शों को अपना कर सशक्त भारत का निर्माण किया जा सकता है इस अवसर पर एडवोकेट योगेंद्र प्रजापति बृजेशसिंह पटेल गुड्डू सोनकर रविशंकर गुप्ता रोशन सोनी रवि सैनी अंकित प्रजापति अभिषेक कुमार एडवोकेट विजय रंजन सिंह सतीश मद्धेशिया उज्जवल सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
