रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ह्रदय हिंदू सम्राट लौह पुरुष राम जन्म भूम आंदोलन के नायक पूर्व राज्य पल राजस्थान और हिमाचल प्रदेश स्वर्गीय कल्याण सिंह जी के जन्मशताब्दी समारोह का आयोजन शारदा नारायण फ्यूचर फाउंडेशन स्कूल अफसर कॉलोनी भुजौटी मऊ में धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर हिंदू हृदय सम्राट स्वर्गीय कल्याण सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर लोगों ने स्वर्गीय कल्याण सिंह के जन्मदिन पर कहा कि स्वर्गीय कल्याण सिंह जी एक ऐसे नेता थे जिन्होंने अयोध्या में मस्जिद टूटने के बाद इस्तीफा दे दिया और मुख्यमंत्री की कुर्सी ठुकरा दी कल्याण सिंह जी हमेशा उत्तर प्रदेश में सुधारवादी आंदोलन एवं राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद आंदोलन के लिए जाने जाते हैं जब कल्याण सिंह जी मुख्यमंत्री थे उसे समय उत्तर प्रदेश में नकल माफियाओं का साम्राज्य था मुख्यमंत्री बनते ही सबसे पहले नकल विरोधी अध्यादेश लाकर के शिक्षा के उच्चतम गुणवत्ता में सुधार करने का काम किया वहीं नकल माफियाओं का कमर तोड़ा और उत्तर प्रदेश में स्वच्छ शिक्षा की शुरुआत कराई जहां शिक्षा नकल माफियाओं के चंगुल में फंस चुका था उसे मुक्त करने का अगर किसी को श्रेय जाता है तो स्वर्गीय बाबूजी कल्याण सिंह जी को जाता है कई ऐसे इतिहास है जो बाबूजी के नाम अंकित है अगर बाबूजी के इतिहासों की चर्चा की जाए तो मुझे लगता है पूरे दिन इतिहास में चर्चा नहीं किया जा सकता है इस अवसर पर जीवन बीमा निगम के स्वतंत्र डायरेक्टर और बाबूजी के अति करीबी विनोद वर्मा ने बाबूजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया वहीं शारदा नारायण फ्यूचर फाउंडेशन स्कूल के संस्थापक अध्यक्ष जनपद के जाने-माने एडवोकेट एडवोकेट सुनील सिंह ने भी बाबूजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता दिनेश राय जी और मनोज जायसवाल आदित्य सिंह उपस्थित रहे कार्यक्रम का समापन रतनपुरा मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष और रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य दुर्गेश कुमार वर्मा ने किया कल्याण सिंह अमर रहे के नारे लगते रहे और कल्याण सिंह की जीवनी पर प्रकाश भी डाला गया।
