रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। उत्तर प्रदेश मऊ के फतहपुर मंडाव क्षेत्र के कमलसागर में जल्द ही मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय की स्थापना होगी। यह विद्यालय प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं तक की शिक्षा प्रदान करेगा। इसमें 1500 छात्र-छात्राएं आधुनिक शैक्षणिक माहौल में पढ़ाई कर सकेंगे।विद्यालय का निर्माण सात एकड़ भूमि पर होगा। इस परियोजना के लिए 24 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। मार्च माह के अंतिम सप्ताह से निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
यह पहल गरीब परिवारों के बच्चों को विश्वस्तरीय शिक्षा सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने पिछले वर्ष इस विद्यालय के लिए भूमि चयन का निर्देश दिया था। फतहपुर मंडाव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुमार उर्फ शुभम सिंह के प्रस्ताव के बाद, बेसिक शिक्षा विभाग ने कमलसागर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की भूमि को इस प्रोजेक्ट के लिए चुना।
बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) संतोष उपाध्याय के अनुसार, शासन ने कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को यह प्रोजेक्ट सौंपा है। विभाग को इस परियोजना के लिए पूरा बजट मिल चुका है और निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा।
