रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। दोहरीघाट पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 23 लोगों को हिरासत में लिया और उनका चालान किया। थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार सिंह के अनुसार, आम नागरिकों की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। लोग बता रहे थे कि कुछ व्यक्ति सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर शोर मचाते हैं। इससे लोगों को परेशानी होती है।
पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर जांच की। पकड़े गए लोगों को चेतावनी दी गई है। थाना प्रभारी ने कहा कि अगर दोबारा ऐसा हुआ तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर शराब न पिएं। कानून का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
