रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
बलिया। रेलवे प्रशासन ने होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। बलिया से आनंद विहार टर्मिनस के लिए एक विशेष ट्रेन 8 मार्च, 2025 को चलाई जाएगी।
ट्रेन संख्या 05038 बलिया से शाम 6:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन गाजीपुर सिटी, औंड़िहार, वाराणसी, बनारस, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, टुंडला और गाजियाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 8:45 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 2 जीएसएलआरडी कोच, 6 अनारक्षित कोच (साधारण द्वितीय श्रेणी/शयनयान श्रेणी) और 12 आरक्षित शयनयान श्रेणी के कोच शामिल हैं।
