रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। उत्तर प्रदेश मऊ में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शहादतपुरा पेट्रोल पंप पर लगी इस प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने किया।
प्रदर्शनी में पार्टी के 46 वर्षों की यात्रा को दर्शाती दुर्लभतस्वीरें लगाई गई हैं। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का राजनीतिक सफर प्रमुखता से दिखाया गया है। पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की राजनैतिक संघर्ष की तस्वीरें भी शामिल हैं। प्रदेश के सभी भाजपा मुख्यमंत्रियों और जिले के पूर्व भाजपा अध्यक्षों के चित्र भी प्रदर्शनी का हिस्सा हैं। जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने बताया कि भाजपा ने अपनी यात्रा में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।
उन्होंने कहा कि अटल, आडवाणी और मोदी के नेतृत्व में सुशासन को प्राथमिकता मिली। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। पार्टी 140 करोड़ देशवासियों तक अपनी पहुंच बना रही है। वे 'सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास' के मंत्र पर काम कर रहे हैं।
कार्यक्रम में राकेश मिश्रा, अशोक सिंह, संजय पांडेय, संगीता द्विवेदी, रमेश राय समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
