8 को किया गया सीज, मऊ में अवैध वाहनों पर कार्रवाई
रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। उत्तर प्रदेश मऊ में परिवहन विभाग ने अवैध वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। विभाग की टीम ने विशेष चेकिंग अभियान के दौरान जनपद के अलग-अलग स्थानों से 25 वाहनों पर कार्रवाई की है।
एआरटीओ सुहेल अहमद और यात्रीकर अधिकारी अरविंद कुमार जैशल के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। टीम ने ओवरलोड में चल रहे ट्रक, पिकअप, टैम्पो टैक्सी और ई-रिक्शा को पकड़ा। जिले के विभिन्न थानों में 8 वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा 17 वाहनों का चालान भी किया गया। इन वाहनों के खिलाफ कई तरह के उल्लंघन पाए गए। इनमें अधूरे दस्तावेज, रांग साइड ड्राइविंग, बकाया टैक्स, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना फिटनेस और बिना रजिस्ट्रेशन के चलना शामिल है।
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान कोई अन्य अनाधिकृत वाहन नहीं मिला। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग की ओर से ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस दौरान यातायात नियमों के पालन कराने पर जोर दिया जा रहा है।
