मुरली मनोहर पांडेय
मऊ। नवोदय वैश्विक प्रज्ञान साहित्यिक मंच द्वारा प्रतिभा पाण्डेय के जन्मदिन के शुभअवसर पर उन्हें नवोदय साझा संकलन भाग-8 एक नवीन पत्रिका उपहार स्वरूप प्रदान की गई। इस पत्रिका में मंच पर चले साप्ताहिक आयोजन भक्ति गीत संग्रह में आई हुई रचनाओं को स्थान दिया गया है। जिसमें मंच के तमाम साहित्यकारो ने अपनी लेखनी चलाकर इस पत्रिका में अपने मनोभाव को संकलित करने में अपना सहयोग प्रदान किया है। इस पत्रिका का संपादन डॉ ओउम् प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में रचना पाण्डेय ने किया। जिनकी मेहनत पत्रिका में साफ दिख रही है। इस पत्रिका का विमोचन कवयित्री, साहित्यकारा एकता गुप्ता काव्या ने दोपहर 3 बजे लाइव होकर क़िया। साथ ही अपनी शुभकामनाएं भी प्रेषित की। जन्मदिन के शुभअवसर पर मंच से जुड़े तमाम पदाधिकारियों के साथ-साथ अनेक रचनाकारों ने अपनी-अपनी शुभकामनाएं प्रतिभा पाण्डेय को प्रेषित किये। मंच के संस्थापक डॉ. ओउम् प्रकाश मिश्र ने बताया कि यह पत्रिका का-8वाँ अंक है। और इस पत्रिका को मंच के पदाधिकारियों के लिए बनाया गया है। जिसमें सम सामयिक विविध विषयों को सम्मिलित किया जाता है। मंच के कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण कान्त मिश्र और उपाध्यक्षा डॉ पूर्णिमा पाण्डेय अपनी शुभकामनाओं के साथ विमोचनकर्त्री का हौसला बढ़ाते रहे। इसके साथ ही मंच पर तमाम रचनाकारों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। विमोचन के इस अवसर पर अमिता गुप्ता, रंजना बिनानी, सुधीर श्रीवास्तव, मीना तिवारी, प्रीती द्विवेदी, राजीव रंजन मिश्र, रूपा माला, शशिकला नायक, अशोक पटसारिया सहित तमाम कवि कवयित्रियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर मंगलकामनायें प्रेषित किए।